President Election : द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं देहरादून, भव्य स्वागत, भाजपा विधायकों व सांसदों के साथ बैठक में लेंगी भाग

President Election राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह आज उत्तराखंड पहुंचीं हैं। यहां वह भाजपा विधायकों व सांसदों के साथ बैठक में भाग लेंगी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज उत्तराखंड पहुंची हैं। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह सोमवार को देहरादून आईं हैं।

वह सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं। इस दौरान जनजाति सांस्कृतिक टीम की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजसभा सदस्य अनिल बलूनी आदि मौजूद रहे। देहरादून वह भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर में वह बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।