भराड़ीसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

bhararisand

भराड़ीसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

देहरादून। भराड़ीसैंण में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देहरादून के गांधी पार्क में सांकेतिक उपवास रखते हुए धरना दिया। साथ ही लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि पहाड़ों की महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की सड़क चैड़ीकरण की छोटी सी मांग को त्रिवेंद्र सरकार पूरा करने की बजाय, लोगों पर लाठीचार्ज करवा रही है। मुख्यमंत्री बजाय दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के ठीक उलट, यह तर्क दे रहे हैं कि पहले किसने हमला किया. साथ ही वह वीडियो दिखाया जा रहा है, जिसमें कुछ ग्रामीण आक्रोश में हैं। स्वाभाविक है कि जब उनकी माताओं-बहनों पर लाठीचार्ज किया गया तो वे पुलिस से टकराव कर रहे हैं। उसमें सरकार यह दिखाकर पुलिस लाठीचार्ज को जायज ठहरा रही है। उत्तराखंड की महिलाएं सीएम त्रिवेंद्र सिंह को कभी माफ नहीं करेंगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।