ऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल; शहर से बाहर भेजकर कराया रेप 2022

ऋषिकेश

 

gangrape_with_a_15_year_old_gild_on_odisha_symbolic_pic__1602694135-300x169 ऋषिकेश के नशा मुक्ति केंद्र में युवती से गैंगरेप, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल; शहर से बाहर भेजकर कराया रेप 2022

ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवती से गैंगरेप किया गया। अश्लील फोटो और वीडियो होने की बात कहकर उसे मुंह बंद रखने को कहा गया। शहर के बाहर भेजकर भी रेप करवाया।

रुड़की निवासी एक युवती ने दो युवकों पर आवास विकास कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आवास विकास कॉलोनी में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली दिल्ली निवासी उसकी परिचित युवती ने अपने एक दोस्त से उसकी मुलाकात कराई।

कुछ दिन बाद उक्त दोस्त ने नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर अश्लील फोटो, वीडियो होने की बात कह कर मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने उसे डरा-धमकाकर शहर से बाहर भेजकर भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म करवाया।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मामले में हनी निवासी रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे युवक की पहचान की जा रही है। उधर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में थाना अध्यक्ष और डीआईजी को भी फोन किया।

Visit this site
Visit this site

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

खराब फिटनेस के बाद भी हार्दिक को टीम में बनाए रखा, दबाव अभी भी ड्रेसिंग रूम में बरकरार

Next post

आज खत्म होगा कोहली-शास्त्री युग:टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया