Omicron कितना घातक, जानें Corona के इस वेरिएंट के बारे में अलर्ट करने वाली डॉक्टर की इस पर क्या है राय

कोरोना के Omicron वेरिएंट के बारे में दुनिया को अलर्ट करने वाली डॉक्टर एंजेलिक कोएत्जी (Angelique-Coetzee) का कहना है कि उन्होंने पिछले 10 दिनों में लगभग 30 मरीजों को देखा है. ये सब कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) थे. इन सभी में कुछ अलग से लक्षण दिखाई दे रहे थे.

Omicron:

कोरोना के Omicron Variant को लेकर एक तरफ दुनियाभर के लोग दहशत में हैं. वहीं दूसरी ओर इस वेरिएंट को लेकर दुनिया को आगाह करने वाली दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की डॉक्टर एंजेलिक कोएत्जी (Angelique-Coetzee) का कहना है कि इसके लक्षण बेहत हल्के हैं. उन्होंने रविवार को कहा कि Omicron वेरिएंट से संक्रमित लोगों में सिर्फ हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और ज्यादातर बिना अस्पताल में भर्ती हुए ही ठीक भी हो रहे हैं. इससे पहले कोएत्जी कह चुकी हैं कि Omicron के लक्षण Delta Variant के समान नहीं हैं. यह काफी हद तक Beta Variant से मिलता-जुलता है और आप लक्षणों में आसानी से चूक कर सकते हैं. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में जो हुआ वह यह है कि हमने पिछले आठ से दस हफ्तों में प्रति सप्ताह लगभग एक या दो रोगियों में कोविड से संबंधित लक्षणों को देखा है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

UP चुनाव 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 91 प्रत्याशियों की एक और सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

Next post

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर-1 बना बिहार, दिल्ली के प्रगति मैदान में लोक कला संस्कृति को मिला गोल्ड