नैनीताल नगर पालिका ने चलाया हर घर में तिरंगा अभियान 2022

तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर पालिका ने गुरुवार को नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर पालिका ने गुरुवार को नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों और कॉलोनियों में तिरंगे बांटे। नगर पालिका सभासद किशन अधिकारी, विनोद तिवाड़ी, सुनील मेहता, पूजा भारती, मुकेश कुमार, ममता बिष्ट, नाजमा खान ने वार्डों में तिरंगा पहुंचाकर सभी लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। उधर, नगर के विद्यालयों मे हर घर तिरंगा लगाने को पालिकाध्यक्ष वर्मा ने स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिरंगा देकर अपने घरों में फहराने को कहा गया। यहां रमेश भट्ट, संजय आर्या, कन्नू नैनवाल, रोहित आर्या, समाजसेवी जीवन पांडे रहे।

Visit Website
Visit Website

Share this content:

देश/दुनिया की खबरें