उत्तराखंड के हर शहर में खुलेगी महिलाओं की ‘अपनी दुकान
उत्तराखंड के हर शहर में एक विक्रय केंद्र खोला जाएगा। इसमें महिलाएं अपने बनाये उत्पाद बेच सकेंगी। यह कहना है मुख्यमंत्री हरीश रावत का। यहां रायपुर में बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 362 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर अधिक से अधिक लगाए जाने चाहिए, ताकि आम जन को उनके दैनिक जीवन की आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को चीज बनाने का प्रशिक्षण एवं सहकारी संघों की ओर से ऋ ण आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिविर में विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना महेश जोशी, मोहन खत्री, ओम प्रकाश सती आदि मौजूद रहे।
Share this content:


