कॉकरोच ने घर में कर लिया है कब्जा, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

कॉकरोच ने घर में कर लिया है कब्जा

साफ-सफाई के बावजूद भी घर के किसी न किसी कोने में कॉकरोच नजर आ ही जाता है। लोग कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त चीजों का उपयोग करते हैं, इसके इस्तेमाल से भाग तो जाते हैं लेकिन, ये सेहत को प्रभावित करता है। आप घरेलू उपायों को अपनाकर कॉकरोच के आंतक से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं, इन आसान नुस्खों के बारे में.

तेजपत्ता

तेजपत्ता लगभग हर किचन के घर में मौजूद होता है। आप इसका इस्तेमाल कॉकरोच भगाने में कर सकते हैं। इसके लिए तेजपत्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें, अब इसे घर के अलग-अलग कोनों में रख दें। तेजपत्ता की सुगंध से कॉकरोच भाग सकते हैं।

लौंग

आप लौंग का इस्तेमाल कर कॉकरोच को घर से भगा सकते हैं। इसके लिए आप घर के हर कोने में लौंग रखें। जिससे कॉकरोच से छुटकारा मिल सकता है।

केरोसिन

कॉकरोच भगाने के लिए आप केरोसीन का उपयोग कर सकते हैं। एक स्प्रे बोतल में केरोसिन भर लें, अब इससे घर के कोने में छिड़काव करें। चाहें तो आप केरोसिन में पानी मिलाकर भी स्प्रे कर सकते हैं। यह कॉकरोच को भगाने में कारगर साबित हो सकता है।

बेकिंग पाउडर और चीनी

एक बाउल में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण को कॉकरोच वाले एरिया में रखें। जिससे कॉकरोच से छुट्टी मिल सकती है।

सफेद सिरका

कॉकरोच भगाने के लिए सफेद सिरका कारगर साबित हो सकता है। पानी में सफेद सिरका को घोल लें। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल लें, अब इसे घर के हर कोने में छिड़के। आपको कॉकरोच से छुटकारा मिल सकता है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।