Russia Ukraine War: रॉकेट हमलों में 63 रूसी सैनिक मारे गए, रूस ने यूक्रेन पर लगाए गंभीर आरोप

रूस के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की ओर से किए गए रॉकेट हमलों में 63 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस ने यह दावा किया है। रूस का कहना है कि उसके नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में हुए यूक्रेन के रॉकेट हमले में उसके 63 सैनिक मारे गए हैं।

इस बीच यूक्रेन ने सोमवार को दावा किया कि बेरीस्लाव शहर के बाजार में रूसी गोलाबारी के कारण पांच लोग घायल हो गए। खेरसान के गवर्नर यारोस्लाव यानुशेविच ने कहा कि पांच घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।