सीएम धामी का संदेश, नारी शक्ति का करें सम्मान: आशा

सीएम धामी का संदेश, नारी शक्ति का करें सम्मान: आशा

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार का जताया आभार

देहरादून। । नारी शक्ति के आदर-सम्मान का उत्सव ‘नवरात्रि’ तो नारी को उसके स्वाभिमान और शक्ति का स्मरण दिलाता है और साथ ही समाज को नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए प्रेरित भी करता है। प्रदेश सरकार का चैत्र नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय मातृ शक्ति नारी शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करता है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश सरकार एवं  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  का आभार व्यक्त करती है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय को ऐसे में समझा जा सकता है कि एक नारी की भूमिका राष्ट्र निर्माण में कितनी महत्वपूर्ण है।

आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश के युवा  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने समाज को इस निर्णय से एक संदेश देने का प्रयास किया है कि हम नारी के गुणों का इसी प्रकार सम्मान करें और उसे दोयम दर्जे की न समझकर उसके गुणों को महत्व दें तथा आगे बढ़ने के हरसंभव अवसर प्रदान करें।
प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर बयान जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश की सभी मातृ शक्तियों की तरफ से आभार जताया है। उन्होंने कहा, नारी उत्सव का यह निर्णय दर्शाता है कि भाजपा सरकार के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों और परंपराओं का कितना महत्व है । उत्तराखंड के निर्माण से लेकर विकास के प्रत्येक मोर्चे पर मातृ शक्ति का अमिट योगदान है। ऐसे में सरकार का यह कदम सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के साथ ही मातृ शक्ति के प्रति कृतज्ञता को भी दर्शाता है ।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।