अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार को । जानिए क्या है पूजा का सही समय और स्वर्ण खरीदारी का शुभ मुहूर्त 

अक्षय तृतीया, दिनांक 22 अप्रैल 2023 शनिवार

इस वर्ष अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन पड़ रही है । इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य एवं पूजा-पाठ अक्षय फल प्रदान करता है । सोना-चांदी की खरीदारी के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। सोना-चांदी आभूषण, मकान, दुकान आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। लक्ष्मी विष्णु जी की पूजा करने से अक्षय लक्ष्मी व पुण्य की प्राप्ति होती है । अक्षय तृतीया के दिन विवाह आदि शुभ कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

पूजा एवं स्वर्ण खरीदारी का शुभ मुहूर्त

सुबह 7:40 से दोपहर 12:20 तक।

शाम 4:20 से शाम 6:50 तक।

–पंडित के पी चमोली, पुरोहित

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment