महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट

चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

IMG-20230424-WA0004-300x200 महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट  चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर श्री महाराज के साथ सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, जनपद टिहरी के जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर देना होगा ध्यानः डा. धन सिंह रावत

Next post

सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है।

Post Comment