Surya Grahan 2023: जानिए कब लगेगा वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण और किन राशियों को इस दौरान रहना होगा सतर्क?

0
1580

उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें

Google News - memoirs publishing

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 को पड़ रहा है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना ​​है कि इस ग्रहण का असर भारत में शायद दिखाई न दे। वैज्ञानिक अभी भी यह पता लगाने में लगे हैं कि क्या वहां ग्रहण दिखाई देगा और यदि ऐसा है, तो कब होगा और किन राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण वह समय होता है जब चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है। ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा का आकार और चमक एक समान होती है। खगोलविद सूर्य और हमारे ग्रह पृथ्वी के बारे में जानने के लिए ग्रहणों का उपयोग करते हैं।

सूर्य ग्रहण 2023 तिथि समय

इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

मेष राशि- सूर्य ग्रहण के कारण मेष राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। चिंता न करें, कुछ समय बाद ही जीवन में संतुलन लौटेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। साथ ही वेतन वृद्धि और पदोन्नति के लिए यह समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है। सलाह दी जाती है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सोच-विचार जरूर करें।

कन्या राशि- सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव कन्या राशि पर भी पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। साल के पहले सूर्य ग्रहण से कन्या राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और वाणी पर नियंत्रण जरूर रखें। पैसे खर्च करते समय भी सोच विचार अवश्य करें।

वृश्चिक राशि- 20 अप्रैल को होने जा रहे सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस दौरान विरोधी पक्ष से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। साथ ही सेहत से संबंधित परेशानी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। इस दौरान जेब पर बोझ बढ़ेगा और भौतिक सुख में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा है, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं।