मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री श चन्दन रामदास के निधन को बताया प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति स्व. चन्दन रामदास की अंत्येष्टी में शामिल होने बागेश्वर जायेंगे मुख्यमंत्री

nda_km.jpg

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री श चन्दन रामदास के निधन को बताया प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति स्व. चन्दन रामदास की अंत्येष्टी में शामिल होने बागेश्वर जायेंगे मुख्यमंत्री

IMG-20230426-WA0004-300x278 मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री श चन्दन रामदास के निधन को बताया प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति स्व. चन्दन रामदास की अंत्येष्टी में शामिल होने बागेश्वर जायेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी चंदन रामदास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। स्व. चन्दन रामदास ने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया तथा हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री गुरूवार को स्व. चंदन रामदास की अंत्येष्टी में शामिल होने बागेश्वर जायेंगे तथा स्व. चन्दन रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान करेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री ने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की बाबा केदार से की प्रार्थना।

Next post

कैंसर से डरना नहीं लड़ना है: वित मंत्री अग्रवाल…. श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ऋषिकेश में हुआ कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

Post Comment