Uttarakhand Police Bharti: ऑनलाइन दारोगा भर्ती गड़बड़ी में एक और आया पकड़ में, अब तक हो चुके हैं पांच गिरफ्तार

देहरादून: Uttarakhand Police Bharti: ऑनलाइन दारोगा भर्ती गड़बड़ी मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

दारोगा भर्ती मामले में आयोग की ओर से परीक्षा करवाने के लिए ठेका दिया गया था। इसमें कुछ आरोपितों ने मिलकर हरिद्वार के स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी को हायर कर दिया। पेपर के दौरान इस इंस्टीट्यूट में गड़बड़ी सामने आई थी।

इसी इंस्टिट्यूट से संबंधित चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। दरोगा भर्ती के लिए 17 सेंटर चयनित किए गए थे, अब तक एक ही सेंटर की जांच पूरी हो पाई है। जिसमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

Next post

Ranikhet: अचानक चलती बाइक के सामने आया गुलदार, खाई में गिरा ग्रामीण; 13 घंटे की तलाश के बाद मिला बदहवास