बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023, शुक्रवार को । जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

बुद्ध पूर्णिमा इस साल 5 मई, शुक्रवार के दिन पड़ रही है ।  बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है । अगर आपको किसी कारणवश तीर्थ क्षेत्र में जाने का अवसर नहीं मिलता है तो घर में ही किसी    पात्र में गंगाजल डाल करके उसमें पानी मिला दे और श्री गंगा का ध्यान करके फिर उसी जल से स्नान करें । स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान, पूजन एवं सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए ।

लोक भविष्य:

चंद्रमास वैशाख मास में दिनांक 5 को शुक्रवार होने से ग्रीष्म उपयोगी फसलों का अच्छा उत्पादन होगा । कुछ विशेष वर्ग के लोगों में सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी । अधिकांश लोग भोग विलास आदि कार्य में प्रवृत होंगे । जनसंख्या में असंयमित रूप से वृद्धि होगी ।

आकाश लक्षण:

उत्तर भारत के अनेक भागों में गर्म हवा एवं खंड वर्षा होने के योग है पूर्णमासी को बूंदाबांदी होना आगामी समय के लिए शुभ संकेत है ।

शुभमस्तु-

सर्वे भवंतू सुखिनाह सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चित् दुख भाग भवेत् ओम ।

बुद्ध पूर्णिमा उदय व्यापिनी पूजन का शुभ मुहूर्त:

11:51 से 12:54 अपराहन तक

WhatsApp-Image-2023-05-03-at-17.00.14-300x278 बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023, शुक्रवार को ।  जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त— पंडित के पी चमोली, आचार्य

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मंत्री अग्रवाल का हुआ युवक को मारते हुए वीडियो तो दो साल में पहली बार सीएम धामी को देखा गुस्से में.. डीजीपी को दिए फोन पर जांच के निर्देश… मंत्री को बुलाया सीएम दरबार..

Next post

चंद्रग्रहण,उपछाया 5 -6 मई 2023, शुक्रवार को । जानिए कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण और क्या है इस ग्रहण का प्रभाव

Post Comment