राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने हेमकुंड गुरुद्वारा तीर्थयात्रियों का स्वागत कर किया रवाना

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 मई को हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत किया और उन्हें झंडी दिखाकर रवाना किया। हेमकुंड साहिब की यात्रा औपचारिक रूप से 20 मई को गुरुद्वारे के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। 250 सिख तीर्थयात्रियों का पहला जत्था ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरुद्वारे से गोविंद घाट के लिए रवाना हुआ। इसी दिन गुरुद्वारे के पास स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खुलेंगे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। राज्यपाल, सीएम ने हेमकुंद यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment