राज्यपाल ले. जन. (रिटा) गुरमीत सिंह ने आर.जे. देवांगना चौहान को दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

राज्यपाल ले.जन. (रिटा) गुरमीत सिंह से बुधवार को राजभवन देहरादून में आर.जे. देवांगना चौहान ने शिष्टाचार मुलाकात की। देवांगना 93.5 रेड एफएम की रेडियो जॉकी हैं और उन्हें एसीईएफ के ग्लोबल कस्टमर इंगेजमेंट अवार्ड-2023 में आरजे ऑफ द इयर का पुरूस्कार मिला है। राज्यपाल ने उन्हें आरजे ऑफ द ईयर पुरूस्कार मिलने पर बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि यह सम्मान उत्तराखण्ड की बेटी को मिला है। जो अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। इस अवसर पर सीनियर प्रोडयूसर रेड एफएम सरीम भी उपस्थित रहे।

 

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment