मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को लाया जा रहा है वापस 12 मई को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को लाया जा रहा है वापस
12 मई को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे

IMG-20230504-WA0010-300x208 मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को लाया जा रहा है वापस 12 मई को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड को दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में इम्फाल से इन 15 छात्रों को वापस लाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।
     इस संबंध में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इम्फाल (मणिपुर) में  पुलिस की सहायता से इन सभी छात्रों से सम्पर्क किया गया एवं उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। तदोपरान्त इण्डिगो एयरलाइन्स से विशेष वार्ता व अनुरोध करते हुए इन सभी छात्रों को सुरक्षित देहरादून, उत्तराखण्ड लाने के क्रम में सभी छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर इनके टिकट उत्तराखण्ड शासन द्वारा बुक कर दिये गये हैं एवं संबंधित छात्रों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। दिनांक 12 मई, 2023 को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

धर्म की आड़ में बनाई गई अवैध मजार लेंसडोन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गिवाईं बीट में वन भूमि पर थी जिसे वन विभाग ने प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया

Next post

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रोन्नति एवं पात्र कार्मिकों के स्थानांतरण के दिये निर्देश

Post Comment