23 मई से देहरादून टू गोवा हवाई सेवा शुरू । इंडिगो की फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान । देहरादून एयरपोर्ट से साय् 6ः30 बजे गोवा के लिए होगी रवाना । गोवा से साय् 5ः55 पर पहुॅंचेगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट

23 मई से देहरादून टू गोवा के लिए इंडिगो एयरलाइंस अपनी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड-गोवा आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। अभी तक गोवा के लिए किसी भी एयरलाईंस की सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से नहीं थी। विपिन शर्मा, एयरपोर्ट मैनेजर, इंडिगो एयरलाईंस के अनुसार 23 मई से गोवा के मोपा एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की 180 सीटर विमान सेवा साय् 5ः55 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुॅंचेगी। वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से साय् 6ः30 बजे यह हवाई सेवा गोवा के लिए गोवा के लिए उड़ान भरेगी।

इंडिगो एयरलाइंस की यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को उड़ान भरेंगी। उन्होंने बताया कि चार मई से मुंबई के लिए भी इंडिगो एयरलाइन ने अपनी नॉन-स्टाप हवाई सेवाएं शुरू की हैं। देहरादून एयरपोर्ट से प्रातः 8ः40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भर रही है। जबकि मुंबई से यह हवाई सेवा प्रातः 8ः10 बजे पर देहरादून एयरपोर्ट पहुॅंच रही है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment