देहरादून पहुंचा बलिदानी लांस नायक रुचिन रावत का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून पहुंचा बलिदानी लांस नायक रुचिन रावत का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

IMG-20230506-WA0002-300x200 देहरादून पहुंचा बलिदानी लांस नायक रुचिन रावत का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
Rajouri Encounter लांस नायक रुचिन सिंह रावत राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उन्‍हें श्रद्धांजलि / पुष्पांजलि अर्पित की।

 

ऑपरेशन त्रिनेत्र में शुक्रवार पांच मई को बलिदान हुए लांस नायक रुचिन रावत का पार्थिव शरीर शनिवार को देहरादून पहुंचा। हवाई मार्ग से बलिदानी का पार्थिव शरारी जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां उन्‍हें श्रद्धांजलि / पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सड़क मार्ग से बलिदान का पार्थिव शरीर उनके मूल गांव रवाना कर दिया गया हैं.

बलिदानी लांस नायक रुचिन सिंह रावत के साथ ही हिमाचल प्रदेश के बलिदानी पैराट्रूपर प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां से बलिदानी प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर हिमाचल भेजा गया..

चमोली जिले के गैरसैंण ब्‍लॉक में कुनिगाड गांव के रहने वाले लांस नायक रुचिन सिंह रावत राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए। वह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर यूनिट में तैनात थे। बलिदानी रुचिन रावत नौ पैरा में कमांडो थे। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए हैं।

कुनिगाड गांव निवासी रुचिन सिंह रावत आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए हैं। उनके बलिदान की सूचना पर गांव में मातम है। गांव में दादा दादी व माता-पिता रहते हैं। बलिदानी की पत्नी व चार वर्षीय बच्चा साथ में ही रहते थे।‌ बताया गया कि रुचिन सिंह रावत का भाई भी नेवी में तैनात हैं तथा बहन की शादी हो चुकी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

चंद्रग्रहण (उपछाया) दिनांक 5 मई 2023 रात 10:30 पर देहरादून में कुछ ऐसा था नज़ारा

Next post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने खुशहालपुर और लक्ष्मीपुर गांवों को लिया गोद.. श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केसहजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य की जॉच

Post Comment