8 मई से 14 मई तक भव्य श्रीमद्भागवत का हो रहा है आयोजन तिलक रोड़ स्थिति तुलसी प्रतिष्ठान मैदान में.. जुटेगे भक्त..

8 मई से 14 मई तक भव्य श्रीमद्भागवत का हो रहा है आयोजन तिलक रोड़ स्थिति तुलसी प्रतिष्ठान मैदान में.. जुटेगे भक्त..

IMG-20230504-WA0012-266x300 8 मई से 14 मई तक भव्य श्रीमद्भागवत का हो रहा है आयोजन तिलक रोड़ स्थिति तुलसी प्रतिष्ठान मैदान में.. जुटेगे भक्त..
आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में चारधाम यात्रा की सुखद सम्पन्नता, प्रकृति का संवर्धन राज्य की सुख समृद्धि राष्ट्रोन्नयन समाज के भटकाव को दूर करने व ज्वलंत समस्याओं पर पोलोथीन, कन्या धन भ्रूण हत्या, युवाओं को अपनी सनातन संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से 8 मई, 2023 से 14 मई, 2023 तक भव्य श्रीमद्भागवत का आयोजन तिलक रोड़ स्थिति तुलसी प्रतिष्ठान के मैदान में किया जा रहा है।

कथा व्यास ओजस्वी वक्ता सुभाष जोशी जी होंगे।

आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सुधीर जैन ने कहा ऐसे कार्य समाज को समर्पित होने के लिए होते रहने चाहिए। महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने कहा कि जीववन में भटकते समाज की दिशा व दशा ठीक होना जरूरी है। शाकम्भरी देवी सांस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष बालेश गुप्ता ने कहा समय की आवश्यकता है वर्तमान स्थिति में समाज में सुधार होना चाहिये । मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने कहा यह सभी कार्य धर्म के माध्यम से ही समाज रूचिकर व रचनात्मकता ही सही माध्यम है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक शिवम गुप्ता व आलोक जैन संयुक्त संचालन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि धर्म की रक्षा ही देश रक्षा है। देश के शहीदों को समर्पण भाव से शोभायात्रा का नाम तिरंगा मांगलिक शोभायात्रा रखा गया है। राज्य व देश में सुख शांति हो यही आयोजन समिति का प्रमुख उद्देश्य है।

प्रेसवार्ता में निम्न उपस्थित रहे :- सर्वश्री व्यास सुभाष जोशी, सुधीर जैन, रोशन राणा, बालेश गुप्ता, आलोक जैन, शिवम गुप्ता, संजय गर्ग, कपिल गुप्ता, गजेन्द्र कश्यप, विनोद सिंघल, एडवोकेट संजीव गुप्ता, अनुष्का राण, कृत्रिका राणा, राहुल माटा

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पर सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अम्ब्रेला में लाया जाए: मुख्यमंत्री धामी

Next post

कड़े रोमांचकारी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की हार, केकेआर ने 5 रन से पछाड़ा

Post Comment