Pithoragarh : ग्वाली में वाहन चालकों के लिए खतरा बनी सरिया

मूनाकोट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग पर गौड़ीहाट के पास ग्वाली में सड़क पर सरिया बाहर निकल आई है। सरिया से अब तक कई वाहनों के टायर फट चुके हैं। सरिया में उलझ कर कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। क्षेत्रवासी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से डरे रहते हैं। लोनिवि के अधिकारियों को कई बार इस संबंध में बताया गया लेकिन सरिया ठीक नहीं किया गया है। सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर इस तरह की गंभीर लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उन्होंने सरिया को शीघ्र नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।