आरटीओ द्वारा 100 ई रिक्शाओं को किया गया सीज

देहरादून। आरटीओ ने  ई रिक्शा संचालक जो कि नियमों को ताक पर रखकर ई-रिक्शा का संचालन कर रहे थे उन पर गाज गिराने का काम किया है ।

देहरादून शहर के कई मुख्य मार्गों पर आरटीओ की 5 टीमें और 4 बाइक स्क्वाड तैनात थे जिन्हें यह जिम्मा सौंपा गया था कि बिना लाइसेंस , बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और बिना टैक्स जमा करने वाले संचालकों पर कठोर कार्यवाही की गई साथ ही ऐसे ही रिक्शा संचालकों पर भी कार्यवाही की जाए साथ ही ऐसे संचालकों पर भी कार्यवाही की गई जो कि उन मार्गों पर अपने वाहन का संचालन करते हैं जहां ई-रिक्शा का संचालन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है वहीं इस दौरान आरटीओ द्वारा लगभग 100 ई रिक्शाओं को सीज भी कर दिया गया ।

संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी के अनुसार नियमों को ताक पर रखने वाले संचालकों पर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी साथ ही इस प्रकार के अभियान भी लगातार जारी रहेंगे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment