स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलटी

देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में रविवार शाम यूपी रोडवेज की एक बस स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस करीब 57 यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। कनखल में होटल खान देवड़ा के पास पहुंचते ही अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दौरान बस में सवार यात्री घायल हो गए हैं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ यातायात राकेश रावत, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment