चमोली हादसे में बलिदानी होमगार्ड जवानों के परिजनों सौंपे 30-30 लाख रुपये के चेक

चमोली हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड जवानों के परिवारों को होमगार्ड विभाग की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई है। होमगार्ड विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मृतक होमगार्ड जवानों के स्वजनों को बीमा देयक धनराशि 30-30 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए हैं।

बता दे कि जुलाई माह में चमोली के पास अलकनंदा तट पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने से तीन होमगार्ड जवानों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत व 12 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में होमगार्ड विभाग में तैनात होमगार्ड गोपाल सिंह, सोबत लाल व मुकुंदी लाल भी इस हादसे में बलिदान हो गए थे।

जिला कमांडेंट चमोली एस.के. साहू ने कहा कि भविष्य में अगर किसी भी प्रकार से मृतक होमगार्ड के जवानों के स्वजनों को किसी भी प्रकार से कोई सहायता की जरूरत होगी तो विभाग हर संभव मदद करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के इतिहास में पहली बार हुआ है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय शीघ्र शुरू करेगा मान्यता संबंधी पोर्टल : डॉ. धन सिंह रावत

Next post

उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट)-2023 के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की पहली बैठक की गई आयोजित

Post Comment