तीन बार अध्यक्ष रहे दीपक जोशी को सुनील लखेड़ा ने 40 मतों से हराया

0
3367


उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें


Google News - memoirs publishing

देहरादून। बीते दिन सुबह दस बजे सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव शुरु हुआ, चुनाव प्रकिया सुबह दस बजे से शुरु होकर शाम के चार बजे तक चली। वहीं 4:30 बजे से मतगणना की प्रकिया शुरु की गई। यह प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक चली। तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया के बाद चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित किया गया।  लगातार तीन बार अध्यक्ष रह चुके दीपक जोशी को सुनील लखेड़ा ने 40 मतों से हराकर जीत का चौका लगा दिया। वहीं, महासचिव पद पर राकेश जोशी की फिर वापसी हुई है।

निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कुल 1056 में से 994 कर्मचारियों द्वारा निर्धारित चार बजे तक वोट डाला गया। 479 वोटों के साथ सुनील लखेड़ा सचिवालय संघ के नए अध्यक्ष चुने गए, और 350 वोटों के साथ राकेश जोशी महासचिव चुने गए। आपको बता दें कि इससे पहले भी राकेश महासचिव रहे हैं।

जानिए किस पद पर किसने किसे हराया 

अध्यक्ष : सुनील कुमार लखेड़ा (479 वोट) ने दीपक जोशी (439 वोट) को हराया।
महासचिव: राकेश चंद्र जोशी (350 वोट) ने विमल जोशी (324 वोट) को हराया।
कोषाध्यक्ष : रमेश सिंह बर्त्वाल (980 वोट) ने भूपेंद्र नारायण जोशी (322 वोट) को हराया।
संयुक्त सचिव: रणजीत सिंह (527 वोट), जगत सिंह डसीला (399 वोट) ने शुभम (337 वोट) व चंदन सिंह बिष्ट (323 वोट) को हराया।
संप्रेक्षक: लालमणि जोशी (524 वोट) ने अरविंद कुमार (451 वोट) को हराया।

पहले ही चुने गए निर्विरोध
उपाध्यक्ष:
 जीतमणि पैन्यूली
सदस्य कार्यकारिणी: राजेंद्र गोस्वामी, उत्कर्ष सेमवाल

सचिवालय कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग तो किया, लेकिन सही तरीके से मुहर न लगने के कारण कई वोट रद्द भी किए गए है। सर्वाधिक महासचिव के पद पर 23 वोटों को रद्द किया गया, वहीं अध्यक्ष पद पर 11, संयुक्त सचिव पद पर 5, कोषाध्यक्ष पद पर 14 व संप्रेक्षक के पद पर 19 वोटों को रद्द किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here