Tehri News: हादसों का सिलसिला जारी, अब यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, उड़े परखच्चे…

उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां नरेंद्र नगर के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने वाहन चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र नगर डंपिंग जोन में एक डंपर मिट्टी पलटने गया था। इस दौरान अचानक वाहन ज्यादा पीछे चले जाने के कारण खाई में गिर गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया।

बताया जा रहा है कि SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर  पहुंची टीम ने 200 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर उक्त डम्पर वाहन तक पहुँच बनायी गयी।  घायल वाहन चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाल कर अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मेहरबान सिंह रावत पुत्र अवतार सिंह, उम्र 40 वर्ष निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।