उत्तराखंड: खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए, खेल विभाग ने आवेदन की मांग की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि और अन्य जानकारी के बारे में जानें।

0
1700


उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें


Google News - memoirs publishing

उत्तराखंड: खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के साथ ही खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। जो खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुरस्कारों के लिए तय मानकों को पूरा करते हैं, वे समय से आवेदन करें।

खेल विभाग ने वर्ष 2022-23 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक इसके लिए 16 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। जो खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुरस्कारों के लिए तय मानकों को पूरा करते हैं, वे समय से आवेदन करें। शासन ने हिमाचल पुत्र पुरस्कार के लिए 2022 में शासनादेश जारी किया था। शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिलेगा।