इसरो 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे सौर मिशन आदित्य L1 लॉन्च करेगा

इसरो सूर्य के अध्ययन के लिए 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे सौर मिशन आदित्य L1 लॉन्च करेगा। इसरो ने सोमवार को यह जानकारी दी। आदित्य L1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी। इसे सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के रिमोट ऑब्जर्वेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

आदित्य यान, L1 यानी सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन पॉइंट पर रहकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। यह पॉइंट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने में इसे करीब 120 दिन यानी 4 महीने लगेंगे।

Previous post

शाहरुख- सलमान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बोलीं सुष्मिता:सलमान के साथ दोस्त जैसी बॉन्डिंग, शाहरुख के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री

Next post

अजित पवार ने भाजपा के साथ जाने की वजह बताई:कहा- राजनीति में कोई परमानेंट दुश्मन या दोस्त नहीं होता; उद्धव बोले- NDA वाले धोखेबाज