सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होगा एग्जाम

39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू कर दी है। इसमें चयन के लिए आठ अक्तूबर को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।विवि प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कोचिंग के लिए अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मानक पाठ्य सामग्री, प्रतियोगितात्मक वातावरण, वरिष्ठ नौकरशाहों के व्याख्यान, स्मार्ट कक्षाएं होंगी। छात्राओं को कोचिंग में वरीयता दी जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर की वेबसाइट https://sdsuvrishikesh.ac.in/ पर आवेदन का लिंक दिया गया है, जिसके लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। स्नातक पास या अंतिम वर्ष के छात्र 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

सीएम धामी ने बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बांटे उपहार

Next post

डेंगू मरीजों के इलाज में लापरवाही, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने CMO-CMS सहित दो चिकित्सकों पर की कार्रवाई, पढ़ें