नाबालिग छात्रा से क्लासमेट ने की हैवानियत, होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, फरार

सुप्रीम कोर्ट

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से सहपाठी के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र ने छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उनकी पुत्री कक्षा-12 में पढ़ती है। कक्षा में ही पढ़ने वाले युवक से उसकी जान-पहचान हो गई थी। बुधवार को बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची जहां उसकी हालत बिगड़ गई।

अस्पताल ले जाने पर उसे भर्ती कर लिया गया। तब घटना की जानकारी उन्हें पता चल पाई। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के बालिग या नाबालिग होने की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने CM धामी से की मुलाकात, करोड़ों के इन्वेस्टमेंट MoU साइन करने पर दी बधाई

Next post

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में इकट्ठा होंगे बीजेपी के अहम चेहरे, सीएम योगी भी होंगे शामिल