Draupadi ka Danda Avalanche: पहले सफेद चादर में समां गई थी जिंदगियां, एक साल बाद आज मिला लापता पर्वतारोही का शव

उत्तरकाशी। द्रौपदी का डांडा 2 हिमस्खलन त्रासदी को एक साल पूरा हो गया है। यह दिन पर्वतारोहण के इतिहास में कभी न भुलाया जानेवाला काला दिन है, जहां नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने अपने 29 युवा पर्वतारोहियों को खो दिया था।
यह घटना इतनी भयावह थी कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना ने दुनियाभर के पर्वतारोहियों को झकझोर कर दिया था। इसके साथ कई परिवारों के घर सुने पड़ गए थे।  इस एवलॉन्च की घटना में 27 लोगों की मौत को गई थी। वहीं  हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद आज गुरुवार को एक लापता पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है। द्रौपदी का डांडा-2 में हुए  हादसे में मृतकों की संख्या अब 28 हो गई है। वहीं एक शव लापता है।

चार अक्तूबर को हुआ था बड़ा हादसा 

चार अक्तूबर 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के इतिहास में वह तारीख थी जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला गम दिया। निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। गुरुवार को एक शव मिला है, लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

उत्तरकाशी ने सविता और नौमी को खोया था
हादसे में उत्तरकाशी जनपद ने एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल व पर्वतारोही नौमी रावत को खोया था। दोनों प्रशिक्षुओं के दल में बतौर प्रशिक्षक शामिल थी। जिनकी मौत की खबर ने उनके परिवार सहित जिले को कभी न भूलने वाला गम दिया। सविता ने बहुत कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

BREAKING: CM धामी की SDRF को सौगात, ऊंचाई वाले इलाकों में विशेष रेस्क्यू का मिलेगा विशेष भत्ता

Next post

विद्यार्थियों को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में मिलेगी बेहतर तालीम, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के बीच हुआ MoU