खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का किया लोकार्पण

संजय राउत

रामनगर।  खाद्य मंत्री रेखा आर्य आज रामनगर दौरे पर रही। इस दौरान वह आमडंडा स्थित राजकीय खाद्य भंडार के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का लोकार्पण किया। इससे पहले राशन डीलरों और विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर मंत्री ने मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि यह गोदाम उत्तराखंड का पहला फ्लो स्पैन गोदाम है, जिसका आज लोकार्पण किया गया है। उत्तराखंड में अभी इस प्रकार के और गोदामों का भी लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह गोदाम कुमाऊं और गढ़वाल के राशन डीलरों को विभागीय खाद्यान्न का वितरण करेगा। इस गोदाम का निर्माण 40 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इसी बीच उन्होंने लोगों को विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी है।

रेखा आर्या ने कहा कि विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं का जनता लाभ ले, क्योंकि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार लगातार प्रयासरत है। फ्लो स्पैन गोदाम पूरी तरह इम्पोर्टेड स्टील से बना हुआ है। साथ ही यह पोर्टेबल होने की वजह से इसको कही भी शिफ्ट किया जा सकेगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।