सुबह तड़के गजराज की टोली मॉर्निंग वॉक करते पहुंची कॉलोनी, देखें वीडियो

 हरिद्वार। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है शुक्रवार की सुबह तड़के जगजीतपुर राजा गार्डन की रिहायशी कॉलोनी में तीन जंगली हाथी कॉलोनी में टहलते हुए नजर आए। हाथियों का इस तरह से खुलेआम रिहायशी इलाकों और सड़क पर घूमना किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

जानकारों की मानें तो पूर्व में जहां आज कॉलोनी है, वह हाथियों का गलियारा हुआ करता था। हाथी इसी कॉरिडोर से गंगा में पानी पीने और गन्ना खाने जाया करते थे। विशेषज्ञ बताते हैं कि हाथी की मेमोरी बहुत ही शार्प होती है और जिस रास्ते को वह एक बार चुन लेता है उसे रास्ते को कई पीढ़ियां फॉलो करती हैं। शायद यही वजह है कि कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर राजा गार्डन की कॉलोनी में अक्सर हाथियों का झुंड टहलता हुआ दिखाई दे जाता है। आज की वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से तीन हाथी सुबह सवेरे मॉर्निंग वॉक करते हुए कॉलोनी से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।