यहां रील्स के चक्कर में खानी पड़ की हवालात की हवा, पढ़ें क्या है मामला

देहरादून। सोशल मीडिया में आजकल रील्स बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। रील्स के चक्कर में युवा ये नहीं देख रहे हैं कि वह रील्स कहां पर बना रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना पटेलनगर अंर्तगत आने वाले शिमला बाईपास रोड स्थित सेंड ज्यूड चौक पर एक युवक द्वारा सड़क के बीच चारपाई डालकर वीडियो बनाया गया है, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। वहीं, सोशल मीडिया पर रील्स वायरल होने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रचलन हो गया है कि लाइक और शेयर के लिए आपत्तिजनक और कानून विरोधी वीडियो बनाए जा रहे हैं। ऐसा ही आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें सेंट ज्यूड चौक पर सुबह चारपाई लगाकर युवक लेट गया और रील्स बनाने लगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करने के बाद जनता ने बहुत नेगेटिव कॉमेंट्स भी किए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया की टीम ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच की। उसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपी गौरव कश्यप निवासी सेवला कला और अब्दुल शमी निवासी तेल पर चौक मेहुवाला के खिलाफ धारा 283/341 एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया। टीम ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।