भारत का बड़ा एक्शन: कनाडाई नागरिकों की अब नो एंट्री, पढ़ें पूरी खबर

भारत ने कनाडा के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया है। कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कर दी गई है।

भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने जानकारी दी कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट को फॉलो करें।

कुछ दिनों पहले कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बेतुका बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है।

वहीं, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया है। भारत ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए कनाडा उच्चायोग को समन भेजा और एक उच्च अधिकारी को निष्कासित कर दिया। सरकार ने अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए पांच दिनों का वक्त भी दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।