जागदा मेलाः दसऊ मंदिर में सतपाल महाराज ने लगाया भंडारा, जयकारों के साथ बिखरी लोकसंस्कृति की छटा

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में जागडा (देवनायणी) राजकीय मेले के दूसरे दिन दसऊ स्थित चालदा महाराज में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

 

सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में राजकीय जागरा मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जयकारों और पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर झूमते हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को महासू देवता के दर्शन कर पुण्य कमाया। मेले में जौनसार बावर की लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। हजारों श्रद्धालुओं ने हनोल मंदिर में रात्रि जागरण कर लोकनृत्य की प्रस्तुति से आराध्य देवता की स्तुति की। मंगलवार को देवता के शाही स्नान के उपरांत देव चिह्नों को गाजे-बाजे के साथ वापस गर्भगृह में स्थापित किया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

नए संसद भवन का हुआ श्रीगणेश, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जताई खुशी

Next post

आयुष्मान भव के तहत शिक्षण संस्थानों चलेगा विशेष अभियान, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिये निर्देश