उत्तराखंड दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। वह परमार्थ निकेतन में एक दिवसीय प्रवास करके स्वामी चिदानंद सरस्वती समेत कई संतों से भेंटकर आशीर्वाद लेंगे। जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उत्तराखंड सरकार की ओर से वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफार्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा की। कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराने का संकल्प सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि इनवेस्टर समिट का आयोजन और उसके लिए देश ही नहीं, विदेश के भी उद्योगपतियों के साथ अभी तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन करना राज्य के विकास के लिए दूरगामी सोच का प्रतीक है। बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।