Mumbai: गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में भीषण आग, 46 लोग झुलसे, 7 की मौत

महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 50 ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।

बताद दें कि यह हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ जब पार्किंग में आग लग गई और देखते ही देखते आग बिल्डिंग में  फैलती चली गई। पार्किंग में खड़ी कार और बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। वहीं हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 50 ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: भोलेनाथ की तपस्थली जागेश्वर धाम में पूजा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; यह रहेगा कार्यक्रम

Next post

गजब:गुलदार के हमले मे घायल मासूम को 12 घंटे तक उपचार के लिए भटकना पड़ा