चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 लाख को पार कर सकती है: सतपाल महाराज ने बताया

सतपाल महाराज

देहरादून, 07 अक्टूबर । प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मानसून समाप्त होने के पश्चात एक बार फिर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अभी तक हेमकुंड सहित चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है। चार धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो उससे लगता है कि दर्शन करने वाले इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 60 लाख के आंकड़े को पार कर सकती है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।