हेमकुंड साहिब की यात्रा में पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा में पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसा तब हुआ जब  तीर्थयात्रियों का वाहन गोविन्द घाट गुरुद्वारे की ओर आ रहा था, इस दौरान  तेज ढलान होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आगे की तरफ हैवी बिजली लाइन की तारों के साथ लटक गया। वाहन में 15 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे।

तीर्थयात्रियों ने की पुलिस की प्रशंसा

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गोविन्दघाट मय पुलिस फोर्स सहित बिना देर किए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर विद्युत विभाग से सम्पर्क कर बिजली की लाइन को बंद करवाया। लाइन बंद करवाने के बाद बस में सवार संगत, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया व सभी की जानमाल की हिफाजत कर वाहन को दो मशीनों की सहायता से सुरक्षित सड़क पर लाया गया। चमोली पुलिस के साहसपूर्व व समय से बचाव कार्य के लिए पहुंचने वाले इस कृत्य कार्य के लिए गुरुद्वारा ट्रस्ट व पाकिस्तान संगत ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कराची से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा था हेमकुंड

बता दें कि गुरुद्वारा साहिब दरबार के कपाट कल यानी 11 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा ट्रस्टियों द्वारा कपाट को बंद करने के निर्णय लिए जाने के बाद और मानसून के लौटने से राहत मिलने से यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में बीते दिन पाकिस्तान के कराची से भी श्रद्धालुओं का जत्था मत्था टेकने के लिए हेमकुंड साहिब दरबार पहुंचा था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।