पंचायत उपचुनाव की तैयारियां तेज, इस दिन होगा मतदान

उत्तराखंड में आगामी समय में होने वाले चुनावों को सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। हाल ही में बागेश्वर में हुए उपचुनाव के बाद अब  त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की सरगर्मियां तेज है। उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के खाली पदों पर पांच अक्तूबर को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

यह होगा कार्यक्रम 

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि नामांकन पत्र 20 और 21 सितंबर को जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 सितंबर को होगी। नाम वापसी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। जबकि, मतदान पांच अक्तूबर को होगा। मतगणना सात अक्तूबर को होगी।

अधिकारियों की नियुक्ति

जिलाधिकारी ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्त कर दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, जमा, जांच नाम वापसी तथा प्रतीक चिह्न आवंटन की कार्रवाई विकासखंड मुख्यालय पर पूरी कराई जाए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।