ऋषिकेश: महापौर ने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य का लिया आर्शीवाद

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर ने श्रीराम कथा में सम्मिलित होकर चित्रकुट धाम के विश्वविख्यात अनंत मानस मर्मज्ञ पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आर्शीवाद लिया।

रविवार को महापौर ने विख्यात महामंडलेश्वर संत का अभिनंदन कर अपने पति डा हेतराम ममगाई के साथ उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के मुखारबिन्द से राम कथा का वर्णन दार्शनिक है, अतुलनीय है तथा साक्षात प्रभु राम के आशीर्वाद के समान है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पावन जीवन चरित्र समूची मानवता के लिए प्रेरणा है। उनके जीवन से हम सबको विषम परिस्थितियों में जूझने की प्रेरणा मिलती है। यह हम सबका सौभाग्य है कि विश्वविख्यात संत के मुखारबिन्द से हमें श्री राम कथा श्रवण का आनंद प्राप्त हो रहा है। यह वर्तमान पीढ़ी का भी सौभाग्य है कि वह श्रीराम कथा श्रवण की परंपरा से जुड़ रही है। इस दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी दयाराम दाज महाराज, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य सहित बड़ी भारी तादात में धर्मप्रेमी जनता मोजूद रही।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

ऋषिकेश: तीर्थनगरी में शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर पर सीएम धामी का एक्शन, मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल जताया आभार, देखें वीडियो

Next post

Chardham Yatra: इस बार भी टूटेगा रिकॉर्ड; चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 लाख पार