मंत्री सौरभ बहुगुणा से राज्य कर्मचारी संघ परिषद ने की मुलाकात, यह रखी मांग

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (रक्षा) के प्रदेश अध्यक्ष अरूण पाण्डे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि परिषद ने सूचना प्राप्त की है कि मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक के 09 पदों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (क्च्ब्) द्वारा प्रस्तावित किया गया है, लेकिन क्च्ब् का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है, जिसके कारण संबंधित कर्मचारियों में निराशा फैली है।

 

पांडे ने बताया कि उसने आज परिषद के प्रतिनिधि मंडल के साथ माननीय मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की, जिसमें मत्स्य विभाग के कार्यों के विस्तार के साथ उनके आवश्यकता अनुसार विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन और सरकार के सामने रखा गया है।

 

शासन और सरकार की सहमति से विभाग द्वारा प्रस्तुत ढ़ाचे में कुछ संशोधन कर उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराया गया है। उक्त प्रक्रिया के चलते रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, और कर्मचारियों के पदों के नियमितीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।