सेना के जांबाजों ने गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक पर लहराया तिरंगा

सेना की सेकेंड जाट बटालियन के 11 सदस्यीय दल ने 26 सितंबर को गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक (6465 मीटर) पर सफल आरोहण कर तिरंगा लहराया है। इसी साल चार सितंबर को सेकेंड जाट बटालियन (मुल्तान) ने पंजाब के फजिल्का से पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत की थी, जिसने हर्षिल, भोजखर्क और केदारताल में जलवायु अनुकूलन के लिए कैंप लगाए।

इसके बाद दल ने सैट एक्सपेड्स माउंटेनियरिंग एजेंसी की मदद से माउंट जोगिन एक के आरोहण की शुरुआत की। टीम लीडर मेजर चंद्र कुमार के नेतृत्व में दल ने 26 सितंबर को सुबह 11:41 बजे चोटी का सफल आरोहण किया। दल में सूबेदार मेजर बलराज सिंह, नायब सूबेदार सुभाष ढाका, हवलदार शेखर, नायक धर्मेंद्र, सतेंद्र, संदीप, मनजीत, संजय व सिपाही सुनील व अर्जुन आदि रहे। गाइड में नवीन व महेश शामिल रहे। गौरतलब हो कि इससे पूर्व सेना की इसी बटालियन ने सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में स्थित माउंट जेगो कांगड़ी (6550 मीटर), गंगोत्री हिमालय में बंदरपूंछ (6316 मीटर) और माउंट सतोपंत (7075 मीटर) चोटी पर भी सफल आरोहण कर चुकी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।