महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर महापौर ने सांझा की खुशियाँ

ऋषिकेश- महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई।उन्होंने इस ऐतिहासिक बिल पारित कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

शुक्रवार को नारी शक्ति विधेयक पारित होने पर महापौर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंची और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई । उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट से मुलाकात की और उनको मिष्ठान खिलाकर खुशी सांझा की।महापौर ने बताया कि ये ऐतिहासिक बिल इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में सदैव अंकित रहेगा । आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज देश की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। यह कोई सामान्य कानून नहीं है। यह नए भारत का उद्घोष है। यह बहुत बड़ा और मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवन सुधारने के लिए जो गारंटी मोदी जी ने दी थी, उसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।