पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल को दी करोड़ों की सौगात, नंदा देवी मेले को भी दिया राजकीय मेले का दर्जा

नैनीताल : प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद को 14 करोड़ 77 लाख की 10 विकास योजनाओं का तोहफा देने के साथ साथ नंदा देवी मेले को राजकीय मेला भी घोषित किया।

IMG-20230924-WA0029-1024x659-1 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल को दी करोड़ों की सौगात, नंदा देवी मेले को भी दिया राजकीय मेले का दर्जा

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद की 14 करोड़ 77 लाख 03 हजार की 10 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

 

IMG-20230924-WA0028-1-780x470-1 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल को दी करोड़ों की सौगात, नंदा देवी मेले को भी दिया राजकीय मेले का दर्जा

साथ-साथ नंदा देवी मेले में मां नंदा और सुनंदा के दर्शन करते हुए लोगों की मांग पर नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने बूथ नं 91, नैनीताल क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मान की बात” कार्यक्रम में भी प्रतिभागी किया।

 

महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की 793.38 लाख की लागत की 6 योजनाओं और सिंचाई विभाग की 683.65 लाख की लागत की 4 योजनाओं का शिलान्यास कर जनपद को 1477.03 लाख की धनराशि की कुल 10 योजनाओं का तोहफा दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की, उनका सम्मान किया

Next post

संत निरंकारी मिशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित,  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया शुभारंभ,  202 यूनिट ब्लड हुआ एकत्र