केदारनाथ धाम आने वाले यात्री दें ध्यान! बंद रहेगा धाम, पढ़ें

केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल धाम में 24 घंटे के लिए बंद का एलान किया गया है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को असुविधाएं हो सकती हैं।

 

भूमि अधिग्रहण और नोटिस को लेकर केदारनाथ धाम में व्यापार संघ का 24 घंटे बंद का एलान है। केदारनाथ में दुकानें, ढाबे सभी बंद हैं। अपनी मांगों को लेकर केदारनाथ में व्यापारियों, तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों ने यहां जुलूस निकाला।

 

शासन, प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों, तीर्थपुरोहितों ने नाराजगी जताई। कहा, पुननिर्माण में सहयोग के बाद भी भूमि अधिग्रहण को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। साथ ही सरकारी भूमि में अतिक्रमण की बात कहकर प्रशासन द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।