40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों ने लिया पिस्तौल प्रशिक्षण, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बांटे प्रमाण पत्र

देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो (देहरादून) में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश में प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन करने के साथ ही विभागीय कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया। इससे पहले अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों ने सलामी दी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।