युवा हो जाएं तैयार! UKPSC ने जारी किए इस परीक्षा के एडमिट कार्ड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 अक्तूबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। आयोग ने इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए 1878 अभ्यर्थी अर्ह हुए हैं। बताया, 31 अक्तूबर को स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे, 7:30 बजे और 8:30 बजे की तीन पालियों में 216-216 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। एक, दो व तीन नवंबर को सुबह की दो-दो पालियों में 205-205 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।